डुमरांव : तीन दिनों से लगातार ठंड बढ़ने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है. सुबह नींद खुलने के बाद भी लोगों को सूर्योदय के बाद भी सूर्य का प्रकाश नहीं मिल पा रहा है. जिस कारण लोग अपना जीवन किसी तरह बिता रहे हैं. वहीं क्षेत्र के कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशानी झेल रहे हैं.
हांड़कंपाती ठंड में लोग प्रशासन से अलाव जलाने की मांग कई दिनों से कर रहे है लोगों का कहना है की ठंड के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं. वहीं महिलाओं का कहना है कि कुछ दिन पहले धूप निकलने से लोगों परेशानी कम हुई थी परंतु एकाएक दो तीन दिनों से ठंड के बढ़ने के चलते समस्या और भी बढ़ गयी है महिला सावित्री, पूजा, सुगंधा आदि का कहना है की ठंड में जहां सभी परेशान हैं वहां बच्चों की और भी परेशानी बढ़ गयी है.
जब कि शनिवार को वर्ष के अंतिम दिन के साथ रविवार को नव वर्ष को लेकर लोगों की तैयारी पर भी इस ठंड का खासा असर पड़ा है इस ठंड से राहत दिलाने के लिये लोगों ने जिला प्रशासन से अलाव की व्यवस्था हर चौक-चौराहे पर करने की मांग की है.
