विकास में बक्सर सूबे में नंबर वन : मंत्री

कहा, डीएम के अथक प्रयास का अब दिखने लगा है असर मंत्री ने एक-एक कर सभी विभागों की समीक्षा कर जाना विकास योजनाओं का हाल बक्सर : कला एवं संस्कृति मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री शिवचंद्र राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में एक बैठक हुई. बैठक के दौरान मंत्री ने कहा […]

कहा, डीएम के अथक प्रयास का अब दिखने लगा है असर
मंत्री ने एक-एक कर सभी विभागों की समीक्षा कर जाना विकास योजनाओं का हाल
बक्सर : कला एवं संस्कृति मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री शिवचंद्र राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में एक बैठक हुई. बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि बक्सर विकास के पायदान पर पूरे बिहार में नंबर वन पर चल रहा है. इसके पीछे जिलाधिकारी का अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि जिले के 142 पंचायतों में से 10 पंचायतें पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त हो चुकी हैं.
वहीं, एक-एक कर सभी विभागों की समीक्षा की. इसके साथ ही विकास योजनाओं का अद्यतन हाल भी जाना. लोक शिकायत अधिनियम समीक्षा के तहत डीएम ने बताया कि अब तक 4244 परिवादों के मामले आये, जिसमें से 3499 मामलों का निष्पादित करा दिया गया है, जो शेष 745 हैं. उन्हें 60 दिन कार्य दिवस के अंतर्गत करा लिया जायेगा. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की. इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. मंत्री ने लक्ष्यों को ससमय पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में तेजी लाएं. जिससे कार्य समय से पूरा हो सके.
डीएम को दिया धन्यवाद कहा, बक्सर की धमक राजधानी तक : लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छता को लेकर कराये जा रहे कार्य की धमक राजधानी(पटना) तक पहुंच गयी.
जिलाधिकारी को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हरहाल में लाभुकों तक पहुंचे. इसके लिए और बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनकी एक कमेटी बनाकर मॉनिटरिंग की जाये, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो. इसके साथ ही कई बिंदुओं पर उन्होंने आलाधिकारियों के साथ संवाद किया. बैठक में जिलाधिकारी रमण कुमार, एसपी उपेंद्र शर्मा सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >