पेंटिंग बना छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

डीएम की अपील पर बच्चों ने स्वच्छता पर बनायी पेंटिंग डुमरांव/केसठ : अनुमंडल के सरकारी विद्यालयों के छात्रों के बीच पेंटिंग व कार्ड बनाने की प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में स्वच्छता का संदेश देनेवाले बेहतर पेंटिंग बनानेवाले छात्रों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया. डीएम रमण कुमार के निर्देश के बाद गुरुवार को अनुमंडल […]

डीएम की अपील पर बच्चों ने स्वच्छता पर बनायी पेंटिंग

डुमरांव/केसठ : अनुमंडल के सरकारी विद्यालयों के छात्रों के बीच पेंटिंग व कार्ड बनाने की प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में स्वच्छता का संदेश देनेवाले बेहतर पेंटिंग बनानेवाले छात्रों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया. डीएम रमण कुमार के निर्देश के बाद गुरुवार को अनुमंडल के सभी सरकारी विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता तथा स्वच्छता के संदेश लिखे ग्रिटिंग्स कार्ड बनवाये गये. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी रूचि के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया. शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में चित्रों के माध्यम से स्वच्छता कई बिंदुओं को अपने कलाकारी से प्रदशर्ति किया.
मध्य विद्यालय महाबीर चबुतरा, मध्य विद्यालय खिरौली, महाजनी मध्य विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, महारानी उषारानी बालिक मध्य विद्यालय के साथ ही मध्य विद्यालय कोरानसराय, मध्य विद्यालय रेंका, मठिला मध्य विद्यालय, उर्दू प्राथमिक विद्यालय कोरानसराय सहित सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. बच्चों ने अपने कला के माध्यम से लोगों को खुले में शौच नहीं करने तथा सफाई से रहने की नसीहत दी. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत इन दिनों स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है. डीएम ने इसे सत्याग्रह के तर्ज पर लिया है तथा स्कूली बच्चों को इस अभियान में भूमिका निभाने का दायित्व भी दिया है.
वहीं, केसठ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पूर्व कार्यक्रम के तहत स्वच्छता सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को स्वच्छता पर आधारित शुभकामना संदेश कार्ड विद्यालयों में बच्चों ने बनाया. इस संदेश को बच्चों ने अपने घर जाकर अभिभावकों को दिया. प्रखंड के मध्य विद्यालय, अनुसूचित मध्य विद्यालय, उर्दू मध्य विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय केसठ, प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर समेत अन्य विद्यालयों में बच्चों ने आकर्षक ढंग से शुभकामना संदेश का प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >