इटाढ़ी : पूर्व मुखिया नंद किशोर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को इटाढ़ी हाइस्कूल के खेल मैदान में श्रद्धांजलि सभा सह फुटबॉल मैच का फाइनल मैच एलेवन स्टार व इटाढ़ी स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया. उद्घाटन अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला, जिला पार्षद पश्चिमी सुधा देवी,
अधिवक्ता बबन ओझा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू किया. निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी. अंतिम क्षण में टाइ ब्रेकर में मऊ की टीम एक गोल से विजयी घोषित की गयी. दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को मंत्री ने पुरस्कार वितरित किया. खेल से पहले पूर्व मुखिया नंद किशोर सिंह के चित्र पर सभी प्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर सरपंच सोनिया देवी, पूर्व प्रमुख सीताराम केसरी, पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह यादव, पूर्व मुखिया दया शंकर तिवारी आदि मौजूद थे.
