पिपरमींट के व्यापार पर भी नोटबंदी का असर

बिक्री के लिए किसानों को हो रही परेशानी बक्सर : 500 और 1000 के नोटबंदी का असर पिपरमींट के कारोबार पर भी पड़ा है. इस व्यवसाय से सीधे किसान जुड़े हुए हैं. पिपरमींट की खेती करनेवाले किसानों को काफी आर्थिक नुकसान को सहना पड़ रहा है. एक अनुमान के मुताबिक इस व्यवसाय में करीब 70 […]

बिक्री के लिए किसानों को हो रही परेशानी

बक्सर : 500 और 1000 के नोटबंदी का असर पिपरमींट के कारोबार पर भी पड़ा है. इस व्यवसाय से सीधे किसान जुड़े हुए हैं. पिपरमींट की खेती करनेवाले किसानों को काफी आर्थिक नुकसान को सहना पड़ रहा है. एक अनुमान के मुताबिक इस व्यवसाय में करीब 70 प्रतिशत मंदी आयी है. यानी किसान पिपरमींट के तेल को बाजार में ले जाते हैं और कैश नहीं होने की वजह से उन्हें लेनेवाला कोई नहीं है. नोटबंदी के एक माह बीत जाने के बाद भी यह स्थिति बरकरार है. इस साल जिले में पिपरमींट की अच्छी खेती हुई थी.
सभी ने यह सोचा था कि उन्हें अच्छा खासा मुनाफा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. बाइपास रोड स्थित शार्प मींट लिमिटेड कंपनी के सेंटर इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि बैंकों से पूरा कैश नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में किसानों का पिपरमींट खरीदने के बाद उन्हें देने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं, जिसके कारण परेशानी हो रही है. चेक के माध्यम से भुगतान करने पर भी किसानों से बैंकों में पैसे की निकासी में परेशानी होती है.
इन गांवों में होती है पिपरमींट की खेती : जिले के राजपुर, इटाढ़ी में पिपरमींट की खेती होती है. इसके अलावे दिनारा के किसान भी जिले में पिपरमींट के तेल को बेचने के लिए आते हैं. एक लीटर पिपरमींट की कीमत अभी नौ सौ दस रुपये किलो है. एक किसान कम-से-कम 50 से 100 लीटर पिपरमींट की बिक्री करते हैं. नोटबंदी के कारण बैंकों से पैसे की निकासी में परेशानी हुई है. ऐसे में किसानों को भी परेशान होना पड़ रहा है.
घर में शादी है, पर पैसा नहीं है क्या करें ?
राजपुर के प्रशांत, इटाढ़ी के सोनू, धनेश, राज कुमार समेत अन्य ने बताया कि घर में शादी है. पिपरमींट का तेल बिक जाता, तो पैसे आ जाते पर ऐसा नहीं हो पाया. कैश नहीं मिल पाने से परेशानी उठानी पड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >