जदयू कार्यकर्ताओं ने शहर में जलाया जगह-जगह अलाव
बक्सर : बक्सर जिला जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर रविवार को अलाव जलाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानव की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है. कड़ाके की इस ठंड में समाज के अंतिम कतार में रहनेवाले गरीब लोगों के लिए अब तक प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि शहर के वीर कुंवर सिंह चौक, रामरेखा घाट, ज्योति चौक एवं बक्सर रेलवे स्टेशन पर ऐसे लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गयी है.
इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर अन्य जगहों पर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अलाव की व्यवस्था की जायेगी.
मौके पर रतन सिंह, मोहन चौधरी, संजय सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, संजय चौधरी, सुरेंद्र पासवान, मिथिलेश राम, विनोद ठाकुर, मानती उपाध्याय समेत अन्य लोग शामिल थे.
