एक दिन पहुंची पूर्वा एक्सप्रेस और गरीब रथ
बक्सर : घने कोहरे ने ट्रेन यात्रियों को काफी परेशानी में डाल दिया है़ मुगलसराय-पटना रेलखंड पर ट्रेनों के आये दिन लेट लतीफ होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है़ वहीं, कई ट्रेनों को रेलवे ने लेट चलने के चलते रद्द कर दिया है़ यही नहीं कई ट्रेनें लेट होने का रिकार्ड बनाने में जुटी हुई हैं. वहीं, रेलवे ने कई वीआइपी ट्रेनों को रिशिड्यूल किया है. लगभगत दो दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे से लेकर तीस घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन से गुजरी हैं. घने कोहरे ने रेल यात्रियों से लेकर कारोबारियों तक को परेशान कर दिया है.
ट्रेनों को लेट लतीफ होने से यात्रियों को सबसे ज्यादा रात में कठिनाई सामना करना पड़ है़ यात्रा करने के लिए आये गांव के यात्रियों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर से ही हम स्टेशन पर आये हैं, लेकिन अब तक पटना-कोटा का कुछ सूचना नहीं मिली है. ठंड में रात भर कापते रहे, लेकिन रेलवे प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गयी है़ वहीं, कई ट्रेनें शाम के बदले सुबह और सुबह के बदले शाम में आ रही है़ं वहीं, कई ट्रेनों दो दिनों के बाद स्थानीय स्टेशन पर आ रही है़ यात्रियों ने कहा कि ट्रेनें लेट होने के चलते रोज टिकट रद्द करना पड़ता है़
स्कूली बच्चे परेशान : पड़ रही कड़ाके की ठंड से स्कूली बच्चे परेशान हो गये हैं़ सुबह-सुबह जब अभिभावक बच्चों को स्कूल जाने के लिए जगा रहे हैं, तो वे कई तरह के नखरे कर रहे हैं़ काफी मशक्कत के बाद वे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे हैं.
