मगध एक्सप्रेस में ब्रेक-रो से मची अफरातफरी

एक घंटे तक खड़ी रही ट्रेन, मेन रूट पर ट्रेनों का ठप रहा परिचालन डुमरांव : बक्सर-दानापुर रेलखंड के डुमरांव स्टेशन पर शुक्रवार को 12401 अप मगध एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक रो (घर्षण) से धुआं उठने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी. इस दौरान पश्चिमी गुमटी से ट्रेन प्लेटफाॅर्म पर रूकते ही भय के […]

एक घंटे तक खड़ी रही ट्रेन, मेन रूट पर ट्रेनों का ठप रहा परिचालन
डुमरांव : बक्सर-दानापुर रेलखंड के डुमरांव स्टेशन पर शुक्रवार को 12401 अप मगध एक्सप्रेस ट्रेन में ब्रेक रो (घर्षण) से धुआं उठने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी. इस दौरान पश्चिमी गुमटी से ट्रेन प्लेटफाॅर्म पर रूकते ही भय के कारण यात्री ट्रेन से कूदने लगे़ ट्रेन करीब एक घंटा से अधिक समय तक स्टेशन पर खड़ी रही़ मेन रूट पर ट्रेन खड़ी रहने से ट्रेनों का परिचालन ठप रहा़
एक घंटे बाद ट्रेन को बक्सर रवाना किया गया़ बताया जाता है कि 15 घंटे विलंब से चल रही मगध एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब 10 बजे दिन में डुमरांव स्टेशन पहुंची. ट्रेन जैसे ही रघुनाथपुर स्टेशन से खुली, बोगी संख्या एस फाइव से धुआं उठने लगा़ धुआं के तेजी से बढ़ते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया़
यात्री करीब 20 मिनटों तक दहशत के साये में रहे. ट्रेन यात्रियों ने बताया कि बोगी में धुआं पहुंचते ही बोगी के सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया़ देखते-ही-देखते बोगी के अंदर धुआं भरने लगा. यात्री अपने सामान को समेट दूसरे बोगी के गेट पर पहुंच गये. जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी ट्रेन से उतरने की होड़ लग गयी. कुछ यात्री रेलवे ट्रैक पर ही कूद पड़े. वहीं, सहायक स्टेशन मास्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि ब्रेक लेने से ट्रेन के पहियों में घर्षण उत्पन्न होती है. घर्षण से ही धुआं उठ रहा था, जो तुरंत काबू में आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >