मार्च तक आयेगा नया राशन कार्ड

इंतजार. एजेंसी और साॅफ्टवेयर नया राशन कार्ड बनाने में रोड़ा छठपूजा के बाद कार्ड बनाने को कहा था विभाग ने जिले में 50 हजार से अधिक परिवार हैं नये कार्ड के इंतजार में बक्सर : खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित लोगों को राशन कार्ड के लिए अब मार्च,2017 तक इंतजार करना पड़ेगा. यानी इस साल […]

इंतजार. एजेंसी और साॅफ्टवेयर नया राशन कार्ड बनाने में रोड़ा

छठपूजा के बाद कार्ड बनाने को कहा था विभाग ने
जिले में 50 हजार से अधिक परिवार हैं नये कार्ड के इंतजार में
बक्सर : खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित लोगों को राशन कार्ड के लिए अब मार्च,2017 तक इंतजार करना पड़ेगा. यानी इस साल वे खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित रहेंगे. फिलहाल, अपात्र श्रेणी के लोगों को नोटिश भेजे जाने के विरूध में विभाग जवाब मांग रहा है. विभागीय सूत्रों के अनुसार नये राशन कार्ड बनाने के लिए एजेंसी और आरटीपीएस को लेकर नया साॅफ्टवेयर की आवश्यकता है, जो अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया है. ऐसे में राशन कार्ड से वंचित लोगों को राशन के लिए काफी परेशानी हो रही है.
हालांकि विभाग ने छठपूजा के बाद ही नये राशन कार्ड बनाने की बात कही थी, पर ऐसा नहीं हो सका. उल्लेखनीय है कि केवल बक्सर शहर में दो हजार से अधिक उपभोक्ता राशन कार्ड से वंचित हैं. वहीं, जिले में यह आंकड़ा करीब 50 हजार से अधिक की बतायी जा रही है, जो लंबे समय से इसके बनने के लिए इंतजार कर रहे हैं. जिले में राशन-केरोसिन से जुड़े परिवारों की संख्या करीब चार लाख है. जिनमें खाद्य सुरक्षा (पीएचएच) के लाभुक एक लाख 51 हजार हैं.
जनप्रतिनिधियों की नहीं होगी भागीदारी : नये राशन कार्ड बनाने में गांव और शहर के जनप्रतिनिधियों की कोई भागीदारी नहीं होगी. नये राशन कार्ड के इच्छुक परिवार सरकार द्वारा दिये गये शपथ पत्र को भरेंगे और फिर अनुमंडल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन देंगे, जिसकी जांच संबंधित प्रखंड के पदाधिकारी करेंगे. जांच में सही पाये जाने पर ही इच्छुक को अनुमंडल आरटीपीएस से राशन कार्ड निर्गत होगा. इन सभी कार्यों में जनप्रतिनिधियों की कहीं कोई भूमिका नहीं होगी.
एजेंसी का चयन नहीं
नया राशन कार्ड बनाने के लिए साॅफ्टवेयर उपलब्ध नहीं है. इसके साथ ही उच्च विभाग से एजेंसी का अब तक चयन नहीं हो पाया है. ऐसे में नये राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया अब नये साल में मार्च महीने में शुरू हो सकती है.
शिशिर कुमार मिश्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बक्सर
बक्सर शहर में दो हजार से अधिक हैं लाभुक
राशन लेते लाभुक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >