हेलीपैड पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

बक्सर : जैसे ही राज्यपाल का हेलीकॉप्टर मुरार में उतरा, पूरा प्रशासन उनकी सुरक्षा को तैनात रहा. राज्यपाल के आते ही डीएम व एसपी ने उनका स्वागत किया. उसके बाद उन्हें हेलीपैड पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद उन्होंने डॉ सच्चिदानंद सिन्हा द्वार का उद्घाटन किया. वहां से उन्होंने +2 उच्च विद्यालय, […]

बक्सर : जैसे ही राज्यपाल का हेलीकॉप्टर मुरार में उतरा, पूरा प्रशासन उनकी सुरक्षा को तैनात रहा. राज्यपाल के आते ही डीएम व एसपी ने उनका स्वागत किया. उसके बाद उन्हें हेलीपैड पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद उन्होंने डॉ सच्चिदानंद सिन्हा द्वार का उद्घाटन किया.

वहां से उन्होंने +2 उच्च विद्यालय, मुरार जाकर डॉ सिन्हा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही. कार्यक्रम के दौरान गांव में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी थी. इसके लिए दो ड्रॉप गेट बनाये गये थे. कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद वह पुन: हेलीपैड पर पहुंचे और पटना के लिए प्रस्थान कर गये. पूरे कार्यक्रम में डीएम व एसपी तैनात रहे. विधि-व्यवस्था की जिम्मेवारी एसडीओ और एसडीपीओ को थी. वहीं, 40 मजिस्ट्रेट, 45 पुलिस अधिकारी व 285 पुलिस जवान तैनात किये गये थे.c

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >