सड़क हादसे में घायलों की हालत गंभीर

आश्रितों को मिली सहायता राशि डुमरांव : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के समीप बुधवार की रात सड़क हादसे के दौरान किशोरी रेणु कुमारी की मौत के बाद तीन अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है. अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया. इस मामले में पुलिस […]

आश्रितों को मिली सहायता राशि

डुमरांव : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के समीप बुधवार की रात सड़क हादसे के दौरान किशोरी रेणु कुमारी की मौत के बाद तीन अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है. अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मिनी बस को जब्त कर लिया और फरार चालक की खोजबीन में जुट गयी है.
बताया जाता है कि रात्रि पहर नुआंव गांव के किसान उमेश पाल अपने परिजन अंशु कुमारी, रेणु कुमारी व नीतीश कुमार के साथ खेत से धान का बोझा लेकर सड़क के सहारे घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बस ने टक्कर मार दी. बस की चपेट में आने से किशोरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि तीन परिजन गंभीर रूप से जख्मी हो गये. कृष्णाब्रह्म थाना घायलों को इलाज के लिए तत्काल अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक देख रेफर कर दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 84 पथ को घंटों देर तक जाम कर उग्र प्रदर्शन किया.
प्रशासनिक अधिकारियों के मान-मनौव्वल के बाद प्रदर्शनकारी मानें. डुमरांव सीओ अमरेंद्र कुमार ने मृतक के आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजना से बीस हजार रुपये की राशि उपलब्ध करायी और आपदा के तहत चार लाख की राशि देने का आश्वासन दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, वाहन को जब्त कर चालक की खोज में पुलिस जुटी है.
पुलिस ने जब्त की बस, चालक फरार
अधिकारियों के मान-मनौव्वल के बाद मानें प्रदर्शनकारी
उषा के जीवन में आयी खुशहाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >