मांगों को ले आइएमए के डॉक्टरों ने किया सत्याग्रह

समाहरणालय के समक्ष धरना देते चिकित्सक बक्सर : जिला आइएमए एवं आइडीए के सदस्यों ने बुधवार को बक्सर समाहरणालय पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण रूप से अपनी मांगों के समर्थन में सत्याग्रह किया. यह आंदोलन सरकार के प्रस्तावित नेशनल मेडिकल कमीशन के गठन के विरोध में किया गया़ सत्याग्रह चिकित्सकों के संघों ने राष्ट्रीय स्तर पर […]

समाहरणालय के समक्ष धरना देते चिकित्सक

बक्सर : जिला आइएमए एवं आइडीए के सदस्यों ने बुधवार को बक्सर समाहरणालय पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण रूप से अपनी मांगों के समर्थन में सत्याग्रह किया. यह आंदोलन सरकार के प्रस्तावित नेशनल मेडिकल कमीशन के गठन के विरोध में किया गया़ सत्याग्रह चिकित्सकों के संघों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक दिवसीय किया़ सत्याग्रह के बाद संघ के सदस्यों ने जिलाधिकारी को एक पांच सूत्री मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा़ मांग पत्र में मुख्य रूप से एमसीआइ को फिर से गठित करने,
पीएनटीसी एक्ट में सुधार करने,क्लिनिकल स्टाब्लिशमेंट एक्ट में सुधार करने, चिकित्सकों के साथ मारपीट और क्लिनिक में तोड़फोड़ की घटना को रोकने के लिए केंद्रित कानून बनाने, कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट में सुधार करने संबंधित मांगों को रखा गया़ इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी चिकित्सकों के समर्थन में बैठक में शामिल हुए़
बैठक को संबोधित करते हुए आइएमए के सचिव डॉ वीके सिंह ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से चिकित्सकों को काम करने में परेशानी होगी. सत्याग्रह में डॉ सीएम सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ कुमार गांगेय राय, डॉ शैलेश राय, डॉ तुषार सिंह, डॉ उज्जवल कुमार राय, डॉ एसएन उपाध्याय, डॉ तनवीर फरीदी समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >