अब नहीं रखेंगे घर में बड़े नोट

पैसे के लिए भागमभाग. रुपये बदलने के लिए लाइन में लगे ग्राहक बोले देश में पांच सौ व हजार रुपये के बड़े नोट बंद होने से बक्सर जिले के लोगों को भी काफी परेशानी हो गयी है़ लोग पुराने नोटों को बदलने व बैंक से पैसा िनकालने के लिए सुबह से ही बैंक व एटीएम […]

पैसे के लिए भागमभाग. रुपये बदलने के लिए लाइन में लगे ग्राहक बोले

देश में पांच सौ व हजार रुपये के बड़े नोट बंद होने से बक्सर जिले के लोगों को भी काफी परेशानी हो गयी है़ लोग पुराने नोटों को बदलने व बैंक से पैसा िनकालने के लिए सुबह से ही बैंक व एटीएम पहुंच जा रहे हैं़ ऐसे में लोग अब कह रहे हैं कि घरों में अब कभी भी बड़े नोट नहीं रखेंगे.
बक्सर : शहर में नोट बदलने को लेकर बैंकों की व्यवस्था ढीली पड़ रही है़ हर दिन बैंकों में हजारों की भीड़ से लोगों को काफी परेशानी हो रही है़ पौ फटते ही लोग बैंकों व एटीएम की ओर रूख कर दे रहे हैं.
खुदरा पाने की जद्दोजहद हर दिन लोग कर रहे हैं. नयी व्यवस्था को लागू हुए चार दिन हो गये, लेकिन व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौटी है. ऐसे में परेशानी कब तक बनी रहेगी़ यह कहना मुश्किल है़ बहरहाल, हर कोई अपने पुराने नोटों को बदलने के प्रयास में लगा है़ इसके लिए सुबह होते ही लोग घर छोड़ शहर में आ जा रहे हैं और बैंकों पर पहुंच पहले से ही लाइन लगा रहे हैं. यह हर दिन की रूटीन बन चुकी है़
नुक्कड़ों पर हो रही चर्चा : इन दिनों नुक्कड़ों पर नोटबंदी पर खूब चर्चा हो रही है़
कोई नोटबंदी के समर्थन में बहस छेड़े हुए हैं, तो कोई इसे सरकार की गलत नीति बतला रहा है़ हालांक सरकार की सराहना करनेवालों की संख्या ज्यादा है. चाय की दुकानों पर चाय की चुस्की के साथ जब बहस छिड़ रही है, तो लोग दो खेमों में दिख रहे हैं. लोग यह मान रहे हैं कि पीएम मोदी के इस फैसले से भले ही लोगों को थोड़ी परेशानी हो लेकिन,
देश में बड़े उद्योगपतियों के पास रखे काला धन इस फैसले से खत्म हो सकता है़ हालांकि बहस के बाद भी जो बातें सामने आ रही हैं. उससे हर कोई मान रहा है कि इस फैसले से देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा़
पैसे निकासी के लिए एटीएम का दौड़ लगाते रहे लोग : रविवार को अवकाश का दिन रहा, लेकिन पैसे के लिहाज से यह दिन लोगों के खराब रहा़ लोगों ने पहले से ही यह सोच कर रखा था कि हर हाल में रविवार को पैसे की निकासी एटीएम से कर लेना है़ लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया़ शहर की दो-तीन एटीएम को छोड़ शेष किसी भी एटीएम से पैसा नहीं निकल पाया़ लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक दौड़ते रहे. लेकिन, पैसे की निकासी नहीं हो पा रही थी़ ऐसा हाल केवल शहर में ही नहीं थे, बल्कि ग्रामीण इलाकों की एटीएम का भी था़
उल्लेखनीय है कि जिले भर में 90 एटीएम हैं, लेकिन पैसा नहीं रहने के कारण एटीएम में पैसा नहीं डाला जा सका, जिसके कारण परेशानी हुई़ शहर के केवल केनरा बैंक, स्टेट बैंक और विजया बैंक की एटीएम से 100-100 रुपये के नोटों की निकासी हो रही थी़ एटीएम बंद होने के कारण लोग बैंकों में जाना ही उचित समझे़
वहीं, बैंकों में काफी भीड़ लगी रही़ हर दिन की अपेक्षा रविवार को कुछ ज्यादा ही भीड़ देखने को मिली़ हर कोई नया नोट पाने और खुदरा के लिए बेताब दिख रहा था. बैंकों में सुबह से ही भीड़ लगी रही़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >