मारपीट में दो लोगों पर एफआइआर

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार शनिवार को सोनू राजभर एवं चंदू मियां द्वारा डीजे बजाया जा रहा था. जोर से बज रहे डीजे के साउंड को कम करने व बंद करने का आग्रह […]

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार शनिवार को सोनू राजभर एवं चंदू मियां द्वारा डीजे बजाया जा रहा था. जोर से बज रहे डीजे के साउंड को कम करने व बंद करने का आग्रह युवकों से किया,लेकिन युवकों ने बंद नहीं करने को कहा. जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. डीजे बजा रहे युवकों ने मुमताज मियां के साथ मारपीट की, जिसको लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >