पॉकेट में हजार रुपये के नोट फिर भी चलना पड़ा पैदल

रेलवे स्टेशन के पार्किंग परिसर में टेंपो का इंतजार करते यात्री. बक्सर : बड़े नोटों के बंद होने का असर दूसरे दिन भी कायम रहा. गुरुवार को बड़े नोट का असर स्टेशन चौक पर भी दिखा, जहां सुबह से ही यात्रियों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली. टेंपोचालक बड़े नोटवाले यात्रियों को […]

रेलवे स्टेशन के पार्किंग परिसर में टेंपो का इंतजार करते यात्री.

बक्सर : बड़े नोटों के बंद होने का असर दूसरे दिन भी कायम रहा. गुरुवार को बड़े नोट का असर स्टेशन चौक पर भी दिखा, जहां सुबह से ही यात्रियों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली. टेंपोचालक बड़े नोटवाले यात्रियों को ऑटो पर नहीं बैठा रहे थे. उन्हीं यात्रियों को ऑटो पर बैठने दिया गया, जिनके पास खुदरे पैसे थे. पांच सौ या हजार के नोट लिए यात्रियों को पैदल चलना पड़ा. स्टेशन चौक पर ऑटो पकड़ने के लिए यात्रियों को टेंपोचालकों से काफी मिन्नत करनी पर रही थी. सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हुई, जिनके साथ वृद्ध, महिला व बच्चे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >