छठ पर्व को लेकर दउरा बनाते कारीगर.
खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक
डुमरांव : लोक आस्था, पवित्रता का महापर्व छठ पूजनोत्सव को लेकर स्टेशन रोड के अलावे प्रमुख व्यावसायिक केंद्र गोला रोड के दोनों तरफ छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखकर दुकानदारों ने नारियल, सूप सहित अमरख, मकोही, कन, हरी हल्दी, बैर, संतरा, अमरुद्ध, आवंला, पानी फल (सिघाड़ा) की दुकानें लगा दी है. गुरुवार को गोला रोड, शहीद गेट, चूड़ी बाजार, चौक रोड, स्टेशन रोड में छठ पर्व को लेकर भीड़ देख दुकानदार उत्साहित हैं. गोला रोड की सड़कों के दोनों पटरी पर दुकानें सज गयी हैं. वहीं, छठ पर्व को लेकर कपड़ा और किराना दुकानों पर भीड़ लगी रही.
