यात्रियों ने ट्रेन रोकी, पैनल रूम में किया हंगामा

आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक को भी सुनायी खरी-खोटी ट्रैक पर स्लीपर रख दो घंटे तक डाउन लाइन को रखा बाधित बक्सर/चौसा : पूजा स्पेशल ट्रेन को चौसा स्टेशन पर रोक दूसरे ट्रेनों को पास कराने पर यात्री आक्रोशित हो उठे और जम कर हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने ट्रैक पर स्लीपर रख डाउन लाइन […]

आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक को भी सुनायी खरी-खोटी

ट्रैक पर स्लीपर रख दो घंटे तक डाउन लाइन को रखा बाधित
बक्सर/चौसा : पूजा स्पेशल ट्रेन को चौसा स्टेशन पर रोक दूसरे ट्रेनों को पास कराने पर यात्री आक्रोशित हो उठे और जम कर हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने ट्रैक पर स्लीपर रख डाउन लाइन को पूरी तरह बाधित कर दिया. यात्रियों का गुस्सा यही नहीं थमा. स्टेशन मास्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैनल रूम में घुस गये, जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. हंगामे की खबर मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची. इसके बाद किसी तरह यात्रियों को समझा- बुझा कर मामले को शांत कराया गया.
मिली जानकारी के अनुसार 04494 डाउन पूजा स्पेशल आनंद विहार, दरभंगा एक्सप्रेस चौसा स्टेशन पर खड़ा करा कर दूसरे ट्रेनों को निकाला जा रहा था. एक घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़े रहने की वजह से यात्रियों का सब्र जवाब दे गया. यात्री आक्रोशित होकर इंजन के आगे आकर खड़े हो गये. ट्रैक पर स्लीपर रख यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया गया.
यात्रियों का कहना था कि ट्रेन में पानी की सुविधा नहीं थी. एसी भी ठीक से नहीं चल रहा था. इसकी शिकायत यात्रियों ने मुगलसराय स्टेशन पर की थी, जिसके बाद भी किसी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया गया. दो घंटे तक चले हंगामे के कारण दानापुर से लेकर बक्सर तक रेल अधिकारी सकते में रहे.
बाद में किसी तरह यात्रियों को समझा- बुझा कर मामले को शांत कराया गया. इस दौरान डाउन में जानेवाली आधा दर्जन ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक एमके पांडेय ने बताया कि ट्रेन को रोके जाने के कारण यात्री आक्रोशित हो उठे थे. बाद में उन्हें समझा- बुझा कर मामले को शांत करा दिया गया.
ट्रेन यात्रियों को समझाते रेल पुलिस के जवान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >