छठपूजा को लेकर घाटों की सफाई में जुटा नगर पर्षद
बक्सर : छठपूजा को लेकर नगर पर्षद ने कमर कस ली है. बक्सर शहरी क्षेत्र के 26 गंगा घाटों को दुरुस्त करने के लिए निविदा के माध्यम से काम शुरू करा दिया है. सभी काम को समय रहते पूरा करा लिया जायेगा. घाटों की सफाई, बालू भराई, रैंप पर मिट्टी कटाव का कार्य शुरू है. […]
बक्सर : छठपूजा को लेकर नगर पर्षद ने कमर कस ली है. बक्सर शहरी क्षेत्र के 26 गंगा घाटों को दुरुस्त करने के लिए निविदा के माध्यम से काम शुरू करा दिया है. सभी काम को समय रहते पूरा करा लिया जायेगा. घाटों की सफाई, बालू भराई, रैंप पर मिट्टी कटाव का कार्य शुरू है. वहीं, सुमेश्वर स्थान घाट पर दो वाच टावर भी बनाये जायेंगे. इसके अलावा छठपूजा के दिन तोरणद्वार भी बनेगा. इसकी अलग-अलग जिम्मेदारी नगर पर्षद ने निविदा के माध्यम से निविदाकर्ता को दे दी है.
वहीं, घाटों पर बिजली की बेहतर व्यवस्था भी की जायेगी.
रामरेखा घाट खतरनाक, मैरिन ड्राइव पर जमी है मिट्टी : पिछले दिनों जिले में आयी बाढ़ से गंगा घाटों पर मिट्टी काफी मात्रा में जमा है. यही हाल मैरिन ड्राइव का भी है. यहां भी काफी मात्रा में मिट्टी है. कई जगहों पर पुल की बैरिकेडिंग का हिस्सा टूटा हुआ है, जिसे दुरुस्त करना अनिवार्य है. वहीं, मिट्टी की अधिकता के कारण मैरिन ड्राइव के ध्वस्त होने की आशंका भी है. ऐसे में जल्द-से-जल्द मैरिन ड्राइव से मिट्टी कटाव जारी है. फिलहाल घाटों में रामरेखा घाट, सती घाट, गोला घाट, सुमेश्वर स्थान घाट समेत कई घाट खतरनाक हैं. जिसे बेहतर तरीके से सुदृढ़ किया जाना है, अन्यथा हादसा हो सकता है.
सामाजिक संस्थान भी जुटे सफाई में : छठपूजा को लेकर घाटों की सफाई और सुदृढ़ीकरण का काम सामाजिक संस्थान भी शुरू कर दिये हैं. सारिमपुर स्थित पुलिया घाट को बुधवार को सारिमपुर की न्यू क्लब कमेटी ने सुदृढ़ किया, जिसके कारण अब इस घाट पर लोगों के आने-जाने का मार्ग बन गया है.
कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र यादव, बबलू यादव, नेपाली, रियाज खां एवं वार्ड पार्षद श्रीराम यादव ने कहा कि प्रत्येक साल कमेटी के लोग छठपूजा में घाट को सुदृढ़ करते हैं. लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत को लेकर शनिवार को विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी और सदर एसडीओ गौतम कुमार ने रामरेखा छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान घाटों पर सफाई तथा बैरिकेडिंग कराने की बात कही गयी.