डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला पकड़ से बाहर

बक्सर : सिकरौल थाना क्षेत्र के महिला चिकित्सक मीना देवी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. विदित हो कि शुक्रवार को महिला चिकित्सक को फोन कर अपराधियों ने एक लाख […]

बक्सर : सिकरौल थाना क्षेत्र के महिला चिकित्सक मीना देवी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.

विदित हो कि शुक्रवार को महिला चिकित्सक को फोन कर अपराधियों ने एक लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी. इस घटना के बाद महिला चिकित्सक पूरी तरह डरी और सहमी हुई हैं. मामले की जांच करते हुए पुलिस फोन करनेवाले व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >