फाइल-25, बक्सर अपडेट खबरें अधिकारियों ने की बैठक बक्सर, कोर्ट. राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में शुक्रवार को एक बैठक की गयी, जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिले के कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. गौरतलब हो कि 12 नवंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्णत: सफल बनाने के लिए लगातार बैठक की जा रही है.26 अक्तूबर को जिले के सभी बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी.जन स्वास्थ्य कर्मियों ने किया आह्वान बक्सर. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह ने आशा, ममता तथा कुरियर के कर्मियों को पटना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है़ संघ ने स्वास्थ्य मंत्री के यहां भूख हड़ताल एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 24, 25 एवं 26 अक्तूबर को किया है़ कर्मियों को पटना चल कर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखना है़ बच्चों को दिखायी गयी लघु फिल्मबक्सर. बाल चित्र समिति भारत के तत्वावधान में जिले के शहरी एवं ग्रामीणों में लघु फिल्मों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है. इस शिक्षाप्रद लघु फिल्म को छात्र काफी उत्साहित होकर देख रहे हैं. संस्था के संचालक आनंद श्रीवास्तव ने बताया यह कार्यक्रम 15 अक्तूबर से शुरू है, जो सात नवंबर तक चलेगा. अब तक मध्य विद्यालय नाट, रामोंबरिया, चुरामनपुर, कन्या प्राथमिक विद्यालय सारिमपुर समेत कई विद्यालयों में कार्यक्रम किया जा चुका है. मौके पर राजकुमार पांडेय, अभय सिंह, विवेक पांडेय, पवन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.स्वास्थ्य केंद्र की हाल को लेकर डीएम को दिया ज्ञापनबक्सर. ब्रह्मपुर प्रखंड के भदवर पंचायत में बने अतरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की हाल बहुत खराब है. वहां की व्यवस्था को लेकर उदय कुमार उज्जैन ने डीएम को ज्ञापन दिया. उसने बताया कि केंद्र पर न डाॅक्टर आते हैं और न कर्मी. इस स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग पांच गांवों के लोगों का इलाज होता है. यह केंद्र पांच वर्षों से बिना डाॅक्टर के चल रहा है. डाॅक्टर के अभाव में पंचायत के लोग इलाज के लिए शहर जा रहे हैं. उसने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टरों की तैनाती की जाए.19 से शुरू होगा पंचकोशी परिक्रमाबक्सर. पंचकोशी परिक्रमा समिति ने पंचकोशी परिक्रमा को लेकर बसांव मठ पर शुक्रवार को बैठक की, जिसमें 19 नवंबर से 23 नवंबर तक चलनेवाले पंचकोशी परिक्रमा मेले पर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महंत अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज ने की. सचिव डाॅ रामनाथ ओझा ने बताया कि जिला एवं अनुमंडल प्रशासन से शांति व्यवस्था व अन्य कार्यों को लेकर सहयोग लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि पंचकोशी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं व बाहर से आनेवाले संत समाज की सुविधा का ख्याल रखा जायेगा. बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव मूलशंकर वर्मा को बनाया गया. मौके पर राजाराम शरण जी महाराज, सूबेदार पांडेय, अवधेश तिवारी, रोहतास गोयल, वृजकिशोर उपाध्याय, भोला बाबा, सुरेश राय समेत कई लोग मौजूद थे.मनरेगा कर्मियों को मिला प्रशिक्षणबक्सर. राजीव गांधी सेवा केंद्र बक्सर के सभागार में भारत सरकार ग्रामीण विभाग द्वारा आयोजित जीओ मनरेगा का प्रशिक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी ने किया. प्रशिक्षण में बक्सर, चौसा, चक्की, ब्रह्मपुर प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक,पंचायत रोजगार सेवक एवं कंप्यूटर आॅपरेटरों ने भाग लिया. यह प्रशिक्षण 24 अक्तूबर तक चलेगा. प्रशिक्षण में मनरेगा के कार्यों में परदर्शिता लाने को लेकर चर्चा की गयी.बिजली चोरी में चार पर प्राथमिकी चौसा. अवैध तरीके से बिजली जलाने के विरुद्ध बिजली विभाग द्वारा चौसा में चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान चार लोगों को पकड़ा गया. कनीय विद्युत अभियंता प्रशाखा चौसा आलोक कुमार के नेतृत्व में चलाये गये बिजली चेकिंग अभियान के दौरान चौसा बहादुरपुर एलटी तार से टोंका फंसा कर बिजली जला रहे रामप्रवेश पासी पर 48,749 रुपये, सुभाष पासी पर 48,749 रुपये, रामनाथ चौधरी पर 11,680 रुपये तथा नरबतपुर के ब्रह्मदेव सिंह पर 48,749 रुपये का जुर्माना लगाया गया और थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी़शहीद की पत्नी हुई सम्मानितचौसा. पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस के द्वारा ड्यूटी के दौरान शहीद हुए वीर सिपाहियों के परिजनों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया.मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नोनियापुर गांव के शहीद ओमकार यादव के घर जाकर शहीद की पत्नी सुनीता देवी को मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने सम्मानित किया.पांच हजार नकद और एक स्मृति प्रदान की गयी.टेंपोचालकों की मनमानी नहीं हो रही दूरडुमरांव़ प्रखंड के कोरानसराय के चौक के समीप कोरानसराय-चौगईं पथ पर हमेशा टेंपोचालकों द्वारा बीच सड़क पर ही वाहनों को खड़ा करने की आदत सी बन गयी है़ इसको लेकर कई बार यहां के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन न प्रशासन सख्ती कर रहा है और न ही टेंपोचालक मान रहे हैं, जिससे हर दिन जाम लग रहा है.आलू से ही चल रहा कामडुमरांव़ बाजारों में इन दिनों हरी सब्जियों के भाव बढ़ने के कारण लोग विवस होकर आलू से ही काम चला रहे है़ं इस दौरान सब्जी खरीदने निकले राहुल, मनोज, सुनीता आदि ने बताया कि एक तरफ जहां आलू के दाम में गिरावट आयी है़ वहीं, हरी सब्जी के भाव बढ़ने से लोगों को विवस होना पड़ रहा है़ किसानों का कहना है अभी हरी सब्जी के भाव में कुछ दिनों बाद गिरावट होगी. नयी सब्जी बाजार में अभी कम आ रही है. कुछ दिनों बाद ही आसपास के इलाकों से सब्जी शहर में पहुंचेगी.कुष्ठ व फलेरिया रोगियों की हुई बैठकडुमरांव़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को पीएचसी प्रभारी डाॅ आरबी प्रसाद के नेतृत्व में एक दिवसीय माॅनेटरिंग बैठक हुई, जिसमें फलेरिया व कुष्ठ रोग के मरीजों का क्या सुधार हुआ और क्या जरूरत है पर चर्चा की गयी. बैठक में डबलूएलआर फाउडेशन से पहुंचे शंभु नाथ तिवारी ने मौजूद मरीजों से विस्तार पूर्वक बात की ओर उपाय बताये़ बैठक में 23 कुष्ठ और तीन फलेरिया के मरीजों को स्वास्थ्य कर्मी निर्मल कुमार, शशिकांत, उमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे़ विभिन्न योजनाओं में लाखों का गबनकृष्णाब्रह्म. क्षेत्र के छतनवार मध्य विद्यालय में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता और राशि गबन करने का मामला प्रकाश में आया है़ इस बाबत लोक शिकायत पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिरा लाल शर्मा पर गबन का मामला सामने आते ही प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश शिक्षा विभाग को दिया था़ आदेश के बाद भी विद्यालय निर्माण, शौचालय निर्माण में राशि निकाल कर गबन करने पर विभाग ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है़ इसको लेकर शिकायतकर्ता बिरबल सिंह ने जिला लोक शिकायत निवारण में आवेदन दिया है एवं कार्रवाई की मांग की है़ कोनौली-श्रीकांतपुर पथ गड्ढे में तब्दीलराजपुर. प्रखंड की खीरी पंचायत अंतर्गत कोनौली गांव और आसपास के गांवों के लोगों को प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय जाने में काफी परेशानी हो रही है़ इस पथ के निर्माण कार्य के लगभग आठ वर्ष बाद भी इस पर कोई मरम्मत का कार्य भी नहीं किया गया है़ इसकी वजह से इस पथ पर बीरबलपुर एवं कई अन्य जगहों पर लगभग 10 से 12 फुट की दूरी तक पथ बिल्कुल ध्वस्त हो गया है. जबकि लगभग तीन किलोमीटर तक इस पथ पर सिर्फ गड्ढे-हीं-गड्ढे हैं. सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. जीरो टिलेज से करें बुआई चौसा. प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा रबी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुनीता राय ने की. रबी महोत्सव में आये कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा रबी फसलों की बुआई के संबंध में वैज्ञानिक तरीकों का विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. उक्त महोत्सव में उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि रबी फसलों का बीज उपलब्ध हो गया है, बहुत जल्द प्रखंड में दिया जायेगा. चना, मसुर, गेंहू, उड़द आदि का अनुदानित बीज पर कितना किसानों का अनुदान है इसकी भी चर्चा की गयी तथा बागवानी, मत्स्य पालन के साथ जीरो टिलेज से खेतों की बुआई करने की सलाह दी गयी. इस दौरान बीएओ ठाकुर प्रसाद, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामभजन सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया बृजबिहारी सिंह, जीप सदस्य बुचिया देवी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे.दो शराबी गिरफ्तारबक्सर. उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के मठिया मोड़, पीपी रोड से दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार शराबियों में मठिया मुहल्ले के बबलू यादव. वहीं, पीपी रोड के कन्हैया सिंह हैं. उत्पाद विभाग के अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि दोनों शराब पीकर घूम रहे थे. उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सड़क दुर्घटना में दो हॉकर जख्मी बक्सर. आरा-बक्सर मुख्य पथ पर शुक्रवार की सुबह दलसागर के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन ने दो हॉकरों को रौंद डाला. घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. इस घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. घायलों में औद्योगिक थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी रंजीत तिवारी तथा अवधेश तिवारी शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
फाइल-25, बक्सर अपडेट खबरें
फाइल-25, बक्सर अपडेट खबरें अधिकारियों ने की बैठक बक्सर, कोर्ट. राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में शुक्रवार को एक बैठक की गयी, जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिले के कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. गौरतलब हो कि 12 नवंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत […]
