40 लाख ठगनेवाले गिरफ्तार

बक्सर के महंत से शातिरों ने गाय देने के नाम पर ठग लिया था पैसा पूछताछ के दौरान ठगों ने उगले कई राज, महंत को लगाया था 40 लाख का चपत बक्सर : बक्सर पुलिस ने एक बड़े ठग गिरोह का खुलासा किया है. गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों […]

बक्सर के महंत से शातिरों ने गाय देने के नाम पर ठग लिया था पैसा

पूछताछ के दौरान ठगों ने उगले कई राज, महंत को लगाया था 40 लाख का चपत
बक्सर : बक्सर पुलिस ने एक बड़े ठग गिरोह का खुलासा किया है. गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से धर-दबोचा. पुलिस को भी यह पता नहीं था कि पकड़े गये यह ठग इतने शातिर होंगे. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो उनकी बाते सुन कर सन्न रह गये. पकड़े गये दोनों लोग राजस्थान के कोटा के मोहनजी लाल और चंदा देवी शामिल हैं. पुलिस पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सीताराम विवाह आश्रम के महंत राजा रामशरण दास से 40 लाख रुपये ठगी करने की बात स्वीकार की है.
पति-पत्नी मिल कर चलाते हैं गिरोह : ठग गिरोह का मास्टर माइंड मोहनजी लाल और उसकी पत्नी चंदा देवी हैं. दोनों मिल कर गिरोह को संचालित करते हैं. इस गिरोह का तार बिहार, यूपी समेत राजस्थान तक फैला हुआ है. इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर जल्द ही एक टीम राजस्थान भी जा सकती है. पुलिस ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी से कई और ठगी के मामलों का खुलासा होगा. इस धंधे में दो दशक से दोनों सक्रिय थे.
ठगी के बाद जगह के साथ बदल लेते थे नाम : ठगी करने के बाद वह तुरंत जगह के साथ-साथ अपना नाम भी बदल लेते थे, ताकि उनकी सच्चाई लोगों के सामने न आ सके और फिर दूसरे शिकार के फिराक में लग जाते थे. लेकिन, इस बार बक्सर पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच सके और पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दोनों को धर-दबोचा. अब तक कई लोगों को दोनों मिल कर ठगी का शिकार बना चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >