बक्सर/नावानगर : कतिकनार पुल के पास सोमवार के देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की देर शाम बंधन बैंक के कर्मचारी से एक लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. सूचना मिलते ही डुमरांव के डीएसपी कमलापति सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बंधन बैंक के कर्मचारी अमरजीत कुमार फील्ड से पैसा वसूल कर नावानगर लौट रहे थे.
इसी दौरान कतिकनार पुल के पास हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने कर्मी से एक लाख रुपये लूट लिये. इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. विदित हो कि पिछले वर्ष भी इस बैंक के कर्मचारी से 23 हजार रुपये की लूट की गयी थी. घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
