बक्सर : वाराणसी में जय गुरुदेव की सभा में भगदड़ और मौत की सूचना मिलते ही बक्सर के लोग चिंता में आ गये. सत्संग में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी गये हैं. इस घटना के बाद बक्सर से गये लोगों के परिजन काफी चिंतित हैं. कई लोगों ने इस संबंध में अपने सगे-संबंधियों से भी दूरभाष पर बात की. हालांकि,
राहत की बात यह है कि बक्सर से गये किसी भी श्रद्धालु के साथ किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. ऐसे में ही किसी द्वारा अफवाह उड़ायी गयी कि पुल टूट गया है. इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे यह हादसा हुआ. बक्सर जिला प्रशासन भी इस संबंध में वाराणसी के वरीय अधिकारियों से संपर्क में है.
