चौसा : घटना के बाद एनडीआरएफ की मदद से दो शवों को निकाला गया. जिनकी पहचान सरेंजा गांव निवासी संतोष कसेरा और संतोष वर्मा के रूप में हुई. अभी भी दो शव की खोज जारी है.
स्थानीय मल्लाहों के सहारे शवों को खोज रहा प्रशासन : बक्सर में एनडीआरएफ की टीम नहीं रहने के कारण जिला प्रशासन स्थानीय मल्लाहों के सहारे चौसा गंगा नदी में डूबे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन ने बताया कि बिहटा स्थित एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गयी है जो मध्य रात्रि तक बक्सर आ जायेगी. पानी में महाजाल के सहारे भी शवों को खोजने का कार्य चल रहा है.पानी में शवों को खोज रहे स्थानीय मल्लाहों व प्राइवेट गोताखोरों ने बताया कि जहां पर घटना घटी है वहां पर करीब चालीस से पचास फिट गहराई है, जिससे शवों को निकालना मुश्किल हो रहा है.
पहुंच रहे जनप्रतिनिधि व नेता प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान सरेंजा गांव के चार लोगों के डूबने की खबर सुनकर सरेंजा के मुखिया रमेश राय,चौसा के पूर्व मुखिया बृजबिहारी सिंह, जीप सदस्य बुचिया देवी, डुमरांव विधायक ददन सिंह आदि जनप्रतिनिधि के अलावे विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों लोग गंगा नदी पर जमे रहे.
