सिंझौड़ी की सहायिका चयन में गड़बड़ी, रद्द करने की मांग

चेवाड़ा : प्रखंड के छठियारा पंचायत के सिंझौड़ी गांव में गलत सहायिका चयन किये जाने से नाराज वार्ड सदस्य सह उपमुखिया लक्ष्मीनी देवी ने सीडीपीओ को आवेदन देकर उक्त कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. चयनित अभ्यर्थियों का चयन रद्द करने और दोबारा वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में चयन कराने की मांग किये […]

चेवाड़ा : प्रखंड के छठियारा पंचायत के सिंझौड़ी गांव में गलत सहायिका चयन किये जाने से नाराज वार्ड सदस्य सह उपमुखिया लक्ष्मीनी देवी ने सीडीपीओ को आवेदन देकर उक्त कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. चयनित अभ्यर्थियों का चयन रद्द करने और दोबारा वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में चयन कराने की मांग किये जाने को लेकर आवेदन दिया है.

आवेदन में बताया गया कि नियमानुसार सेविका या सहायिका का चयन वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में होनी है .
लेकिन सुपरवाइजर रचना निधि ने नियमों को ताक पर रख कर अवैध राशि लेकर लाभुकों के घर जाकर सहायिका का चयन कर दिया और बताया गया कि 17 सितंबर को केंद्र संख्या 62 छठियारा पंचायत के सिंझौड़ी गांव के वार्ड संख्या चार में चयन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया था, लेकिन किसी कारण लोग नहीं जुट पाये. इस कारण आमसभा का आयोजन दूसरी तारीख में तय किया गया और अध्यक्ष के फैसले को न मान कर अवैध राशि लेकर लाभार्थी के घर में जाकर चयन कर दिया गया.
इस संबंध में रचना निधि से बात करने पर सुपरवाइजर ने बताया कि नियमानुसार ही चयन किया गया है .
उन्हें बेवजह परेशान करने के लिए अध्यक्ष पति अवधेश कुमार आरोप लगा कर बखेड़ा कर रहे हैं और अध्यक्ष की सहमति से ही चयन प्रक्रिया होने की बात रश्मि निधि सुपरवाइजर ने कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >