नमन. भाजपा के पितामह कहे जानेवाले कैलाशपति मिश्र की मनायी गयी जयंती
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा को मजबूत बनाने में कैलाशपति मिश्र का अहम योगदान
बक्सर : शहर के नगर भवन में बुधवार को भाजपा ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता कैलाशपति मिश्र की जयंती मनायी. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ने की. जबकि मंच का संचालन सिद्धनाथ सिंह ने किया़ अतिथियों का स्वागत तुलसी एवं आम के पौधे भेंट कर किया गया. बिहार विधान मंडल के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि कैलाश जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा़ जिस पौधे को श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल ने लगाया था,
उसे वट वृक्ष बनाने में बहुत बड़ा योगदान इन लोगों का रहा है. अपने युवा अवस्था में ही वे राष्ट्रीय आंदोलन में कूद पड़े थे़ बिहार में भाजपा की सरकार बनाने का सकंल्प कार्यकर्ताओं को कैलाश जी के जन्मदिन पर दिलाया गया़ उन्होंने कहा कि पूरे देश में चल रहे शौचालय निर्माण में बिहार निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है़
कहा कि पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान को बढ़ाते हुए शौचालय निर्माण के लिए दी जानेवाली राशि में इजाफा किया है. वहीं, पूर्व मंत्री सीपी ठाकुर ने संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देने की बात कही़ उन्होंने कहा कि कैलाश जी की सोच पार्टी व कार्यकर्ताओं को आगे बढाने की रही़ उनके लिए पद से बड़ा कार्यकर्ता और कार्यकर्ता से बड़ा दल रहा है.
सांसद अश्विनी चौबे, सुधीर शर्मा, विश्वनाथ राम, प्रदीप दुबे, राजवंश सिंह, युवराज चंद्रविजय सिंह, परशुराम चतुर्वेदी ने अपना संबोधन दिया. मौके पर रामकुमार सिंह, सच्चिदानंद सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, केदार तिवारी, सच्चिदानंद भगत, विद्यापति पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे.
