खिड़की तोड़ कर घर से चुरायी लाखों की संपत्ति

गृहस्वामी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस डुमरांव : मंगलवार रात चोरों ने डुमरांव अनुमंडल के कोरासनसराय स्थित एक घर का खिड़की तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त गृहस्वामी घर में सोये हुए थे. जिले में बताया जाता है की शिवजी […]

गृहस्वामी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

डुमरांव : मंगलवार रात चोरों ने डुमरांव अनुमंडल के कोरासनसराय स्थित एक घर का खिड़की तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त गृहस्वामी घर में सोये हुए थे. जिले में बताया जाता है की शिवजी शर्मा अपने परिजनों के घर के बाहरी हिस्से में सोये थे रात्रि पहर अज्ञात चोरों ने घर के पिछले खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गये.
और बक्से में रखे गये सोने के गहने नकदी सहित बर्तनों की चोरी कर चंपत हो गये. अहले सुबह जब शिवजी शर्मा की नींद टूटी तो इस घटना की जानकारी मिली इसके बाद घर में कोहराम मच गया पीड़ित ने बताया कि इस घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है.वहीं थानाध्यक्ष ने पुष्टी करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन पीड़ित द्वारा अभी तक आवेदन नहीं आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >