महिला के पर्स से उचक्कों ने उड़ाये 50 हजार रुपये

डुमरांव़ : बैंक परिसर से एक महिला का पर्स काट उचक्कों ने 50 हजार रुपये उड़ा लिया. यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. महिला के बयान पर डुमरांव थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उचक्के की गिरफ्तारी को लेकर […]

डुमरांव़ : बैंक परिसर से एक महिला का पर्स काट उचक्कों ने 50 हजार रुपये उड़ा लिया. यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. महिला के बयान पर डुमरांव थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उचक्के की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार कसिया गांव निवासी अनीता देवी डुमरांव चौक रोड स्थित एसबीआइ शाखा से पैसा निकालने के लिए आयी थीं. बैंक से पैसा निकालने के बाद पर्स में रख बाहर की तरफ निकल रही थीं की इसी दौरान उचक्के ने पर्स काट कर 50 हजार रुपये उड़ा लिया. पर्स कटा देख महिला के होश उड़ गये. महिला द्वारा बैंक परिसर में हो हंगामा किया गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बता दें कि इन दिनों बक्सर जिले में इस तरह के उचक्कों की बाढ़ आ गयी है. आये दिन कहीं-न-कहीं इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >