योजना . नगर पर्षद में 39 योजनाओं के लिए खोली गयी निविदा
बक्सर : नगर पर्षद शहर ने सोमवार को वार्डों की कच्ची सड़कों व नाली निर्माण को लेकर टेंडर खोला. टेंडर खोलने की कार्रवाई सुबह के 11 बजे से ही शुरू हो गयी थी, जो देर शाम तक चलती रही. कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार के कक्ष में निविदा खोलने की सारी प्रक्रिया संपन्न हुई. एक टेंडर के लिए एक से अधिक आवेदकों की स्थिति में नगर पर्षद ने लॉटरी सिस्टम से टेंडर खोला. इस बार नगर पर्षद ने कुल 39 योजनाओं के लिए निविदा निकाली है. इनमें सड़क, नाली निर्माण और ईंट सोलिंग शामिल है. कुल एक करोड़ 68 लाख की योजनाएं हैं. 42 हजार एक सौ रुपये की योजना है. टेंडर पास होने के बाद 40 दिनों में इन योजना का कार्य पूरा होना निर्धारित किया गया है. टेंडर उप चेयरमैन इफ्तेखार अहमद, नियमातुल्ला फरीदी, कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार, कर्मचारी संतोष कुमार केसरी, जेइ संदीप पांडेय, संतोष सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
इन वार्डों के लिए हुआ टेंडर
वार्ड 1, 2, 3, 4, 7, 8, 10, 12, 13, 14, 17, 20, 23, 24, 25, 26, 27, 29, 31, 33, 34 में सड़क निर्माण व नाली निर्माण का कार्य कराया जायेगा. खबर लिखे जाने तक इसके लिए वार्ड एक की योजना के लिए रिभा ठाकुर, वार्ड दो में रवि प्रकाश, वार्ड तीन में एसएम अख्तर, शुक्ल राम एवं ललित, वार्ड चार में अविनाश कुमार, वार्ड सात में मो लडन को टेंडर मिला.
टेंडर का परचा देखते उप चेयरमैन व अन्य.
