वार्ड चार बनेगा पूर्ण शौचालय युक्त वार्ड

पांच को जिलाधिकारी करेंगे घोषणा डीएओ ने कार्यक्रम को लेकर की बैठक केसठ : प्रखंड के स्थानीय गांव के पंचायत भवन के सभागार में सोमवार को लोहिया स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया धनंजय कुमार ने की. इसमें मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी रणवीर सिंह मौजूद थे. […]

पांच को जिलाधिकारी करेंगे घोषणा

डीएओ ने कार्यक्रम को लेकर की बैठक

केसठ : प्रखंड के स्थानीय गांव के पंचायत भवन के सभागार में सोमवार को लोहिया स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया धनंजय कुमार ने की. इसमें मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी रणवीर सिंह मौजूद थे. बैठक में पांच अक्तूबर को जिलाधिकारी के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि केसठ पंचायत के वार्ड 4 में 126 परिवार है. इसमें 82 परिवार को शौचालय बनाना था. सभी परिवार के लोगों ने शौचालय बना लिया है. इसकी घोषणा जिलाधिकारी करेंगे. अब यह वार्ड पूर्ण रूप से शौचालय युक्त हो गया है. मुखिया ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा लाभुकों को चेक दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी विधिवत घोषणा करेंगे.

प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मृति ने बताया कि यह कार्यक्रम पंचायत भवन केसठ में होगा.

इस कार्यक्रम में डीडीसी मोबीन अली अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार मिश्रा, डुमरांव अनुमंडलाधिकारी प्रमोद कुमार समेत सभी नोडल पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

एमडीएम में गड़बड़ी करने में नपे प्रभारी प्रधानाध्यापक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >