एटीएम कार्ड बदल पांच लाख की फर्जी निकासी 24 घंटों में जालसाजों ने उड़ा लिये रुपये

बक्सर : साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों ने एक किसान का पांच लाख रुपये उड़ा लिया. जालसाजों ने किसान का एटीएम कार्ड बदल कर फर्जी निकासी कर ली. इतना ही नहीं उस कार्ड से जालसाजों द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग भी की गयी है. सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि जालसाजों ने महज 24 घंटे में […]

बक्सर : साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों ने एक किसान का पांच लाख रुपये उड़ा लिया. जालसाजों ने किसान का एटीएम कार्ड बदल कर फर्जी निकासी कर ली. इतना ही नहीं उस कार्ड से जालसाजों द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग भी की गयी है. सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि जालसाजों ने महज 24 घंटे में अलग-अलग जगहों से इतनी बड़ी रकम की निकासी कर ली. इसको लेकर मुफस्सिल थाने के नदांव गांव निवासी किसान शालीग्राम दूबे के बयान पर नगर थाने में अज्ञात जालसाज के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार नदांव गांव के रहनेवाले किसान शालीग्राम दूबे का स्टेट बैंक में खाता है.

रविवार को किसान द्वारा बक्सर स्थित एचडीएफसी बैंक की एटीएम से पैसे की निकासी की जा रही थी. इस बीच एटीएम रूम में पहले से मौजूद जालसाजों द्वारा उनका एटीएम (ग्रीन कार्ड) कार्ड बदल लिया गया. उसके बाद बक्सर, डुमरांव व बलिया से उनके खाते से करीब पांच लाख रुपये की निकासी कर ली. इस दौरान बलिया में करीब 50 हजार रुपये की खरीदारी भी की गयी. सोमवार को किसान जब खाते को अपडेट कराने बैंक पहुंचे, तो राशि की फर्जी निकासी की जानकारी मिली. उसके बाद किसान द्वारा बैंक व पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है और सभी संबंधित एटीएम के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है. बता दें कि जिले में साइबर क्राइम का खेल जोरों पर है. पुलिस के प्रयास के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >