वुशू में पदक प्राप्त कर नाम रोशन किये

बक्सर : आल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय वुशू खेल प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के पटियाला में आयोजन 26 सितंबर से 28 सितंबर तक किया गया था, जिसमें बिहार के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया था. जिले के दो खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. […]

बक्सर : आल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय वुशू खेल प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के पटियाला में आयोजन 26 सितंबर से 28 सितंबर तक किया गया था, जिसमें बिहार के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया था. जिले के दो खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है.

वुशू संघ के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि पूरे देश से 34 विश्वविद्यालयों की सहभागिता रही. उन्होंने बताया कि जिले के निधि कुमारी ने कांस्य पदक और दिलीप कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया है. इसको लेकर जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में वुशू संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह, संजय कुमार, केदार प्रसाद सिंह, राजेश प्रसाद ठाकुर, डॉ अरविंद कुमार सिंह शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >