आरती से जगमग हुआ गंगा तट

बक्सर : “हर रविवार मां गंगा किनार युवा पुकार” के स्लोगन के साथ पिछले दो नवंबर, 2014 से चला रहे गंगा सफाई अभियान का 25 सितंबर रविवार को 100वां सफाई अभियान दिवस पूरा हो गया. इस अभियान को यादगार बनाने को लेकर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. साथ ही भजन-कीर्तन भी किया गया. […]

बक्सर : “हर रविवार मां गंगा किनार युवा पुकार” के स्लोगन के साथ पिछले दो नवंबर, 2014 से चला रहे गंगा सफाई अभियान का 25 सितंबर रविवार को 100वां सफाई अभियान दिवस पूरा हो गया. इस अभियान को यादगार बनाने को लेकर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. साथ ही भजन-कीर्तन भी किया गया.

इस बाबत गंगा निर्मलता के भागीरथी अभियान “हर रविवार युवा पुकार माँ गंगा किनार” अभियान के मुखिया छात्रशक्ति सौरभ तिवारी ने बताया कि दो नवंबर, 2014 से चल रहे इस अभियान के सौ रविवार पूरे होने के उपलक्ष्य में आज गंगा किनारे सफाई अभियान के बाद एक बैठक की जायेगी, जिसमे नगर के तमाम बुद्धिजीवी, प्रशासनिक अधिकारी व सामजिक कार्यकर्ताओं के साथ आम जन भी अपनी जिम्मेवारियों को लेकर चर्चा करेंगे तथा गंगा की निर्मलता किस प्रकार बनाई रखी जाये इस पर अपने विचार रखेंगे. सौरभ ने बताया कि युवाओं की टीम छात्र शक्ति निरंतर गंगा की सफाई को लेकर सफाई एवं जागरूकता अभियान चला रही है.

गंगा की निर्मलता के लिए संकल्पित है. इस अभियान से लोगों की मानसिकता में काफी हद तक बदलाव आ रहा है. लोग अब गंगा में कचरा फेंकने से कतराते हैं. संध्या बेला में भव्य महाआरती के द्वारा मां गंगा की आराधना हुई, जिसमें नगर के सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बक्सर व बाहर से आये कई साधु-संत व आमजन शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >