बक्सर : जीप लेकर भाग रहे एक चोर को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चोरी गयी जीप को भी बरामद कर लिया. गिरफ्तार चोर सिकरौल थाना के खरवनियां गांव का रहने वाला कृष्णा प्रसाद उर्फ बालाजी बताया जा रहा है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात भोजपुर के कुसरे गांव निवासी देवकुमार सिंह की जीप स्टेशन के समीप खड़ी थी.
इसी बीच कृष्णा प्रसाद उसकी जीप लेकर भागने लगा. हालांकि गुमटी बंद होने के कारण वह रेलवे गुमटी के पास चोरी चली गयी. इस बीच जीप मालिक द्वारा पुलिस को चोरी की सूचना दी गयी. इस पर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो उठी और खोजबीन शुरू कर दी गयी. इधर, गुमटी बंद होने के कारण कृष्णा जीप लेकर गुमटी पर खड़ा हो गया.
