चलते ट्रक से सरसों के बीज की चोरी

नावानगर : बक्सर व कैमूर के बीच चलते ट्रक से हजारों रुपये का सरसों का बीज गायब हो गया. ट्रक कैमूर से पटना जा रहा था. इसको लेकर ट्रक के चालक यूपी के रहने वाले पुष्पराज सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है.सरसों का बीज लेकर एक ट्रक कैमूर […]

नावानगर : बक्सर व कैमूर के बीच चलते ट्रक से हजारों रुपये का सरसों का बीज गायब हो गया. ट्रक कैमूर से पटना जा रहा था. इसको लेकर ट्रक के चालक यूपी के रहने वाले पुष्पराज सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है.सरसों का बीज लेकर एक ट्रक कैमूर से पटना के लिए निकला था. इस बीच सोनवर्षा ओपी के अमरपुर आते-आते ट्रक से चार बोरा बीज गायब हो गया. चला 300 बोरा में से 4 बोरा सोनवर्षा ओपी के अमरपुर आते आते गायब हो गया.

इस संबंध में प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामला संदेहास्पद लग रहा है. जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >