जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए अब ऑनलाइन आवेदन

बक्सर : जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवानेवाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है. अब घर बैठे ही वे विभाग में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसकी सुविधा सोमवार से शुरू हो गयी. नगर पर्षद ने इसे नगर सेवा के तहत रखा है. प्रमाणपत्र बनाने का काम तीन फेज में होगा. पहले आवेदक किसी भी साइबर कैफे से […]

बक्सर : जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवानेवाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है. अब घर बैठे ही वे विभाग में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसकी सुविधा सोमवार से शुरू हो गयी. नगर पर्षद ने इसे नगर सेवा के तहत रखा है. प्रमाणपत्र बनाने का काम तीन फेज में होगा. पहले आवेदक किसी भी साइबर कैफे से ऑनलाइल करेंगे, जिसकी जांच पड़ताल होगी और फिर लोगों को प्रमाणपत्र मिलेगा. हालांकि प्रमाणपत्र कितने दिनों में बनेगा इसके लिए कोई निर्धारित समय तय नहीं किया गया है.

इसकी जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जांच के लिए बीडीओ के यहां जाता है. ऐसे में इसके लिए कोई निर्धारित समय नहीं रखा गया है. फिर भी कोशिश यह रहेगी कि जल्द-से-जल्द लोगों को प्रमाणपत्र निर्गत किया जाये. इस व्यवस्था के लागू होने से लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी. विभाग ने बताया कि लोग ऑनलाइन के लिए नगरसेवा डॉट बिहार डॉट इन के तहत आवेदन दे सकते हैं. उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में काफी परेशानी हो रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >