मरीज की मौत पर पीएचसी में हंगामा

फूटा गुस्सा. इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा पीएचसी गेट पर जड़ा ताला चौगाईं : इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने जम कर चौगाईं पीएचसी में शुक्रवार को हंगामा किया. पीएचसी के मेन गेट पर ताला जड़ दिया. चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. बीडीओ इंदूबाला सिंह […]

फूटा गुस्सा. इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा पीएचसी गेट पर जड़ा ताला
चौगाईं : इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने जम कर चौगाईं पीएचसी में शुक्रवार को हंगामा किया. पीएचसी के मेन गेट पर ताला जड़ दिया. चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. बीडीओ इंदूबाला सिंह द्वारा मामले की जांच करने का आश्वासन देने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए. चिकित्सा प्रभारी विनोद सिंह को हटाने की मांग कर रहे थे. लोगों ने बताया कि रविवार को रघुनाथपुर गांव के विजय बहादुर साह उर्फ अलगू साह को सांप ने डस लिया था, जिनको इलाज के लिए चौगाईं पीएचसी लाया गया था. उस वक्त चिकित्सा प्रभारी द्वारा यह कह कर उनका इलाज नहीं किया गया कि यह दूसरे प्रखंड का मामला है, जिसके बाद मरीज को लेकर परिजन वापस चले गये. इसी दौरान मरीज की मौत हो गयी थी. शुक्रवार को पीएचसी में हो रहे हंगामे से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.
बीडीओ ने कहा, मामले की होगी जांच : आक्रोशित लोगों द्वारा चिकित्सा प्रभारी को हटाने की मांग करते हुए उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही थी. आक्रोशित लोगों का आरोप था कि अगर डॉक्टर द्वारा सही समय पर इलाज किया जाता, तो मरीज की जान बच सकती थी. इधर बीडीओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मामले से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा.
मेरे ऊपर लगाये गये सभी आरोप गलत हैं
यह सभी आरोप बेबुनियाद है़ं मरीज के इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती गयी है. ये लोग अंधकार में भटक कर जल्दी से कंजिया धाम मरीज को लेकर चले गये, जहां मरीज की मौत हो गयी. डॉक्टर का कर्तव्य होता है कि व किसी भी मरीज का इलाज करें.
डॉ विनोद सिंह, चिकित्सा प्रभारी
राजपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के रौनी गांव की रहनेवाली महिला सीता देवी साइकिल से गिर कर बुरी तरह से घायल हो गयी, जिसे आनन-फानन में मंगरांव मुखिया शैलेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भरती कराया, जहां महिला का इलाज चल रहा है़ इस संबंध में मुखिया ने बताया कि यह महिला किसी काम से साइिकल पर बैठ कर राजपुर जा रही थी, तभी बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग स्थित रौनी मोरी के समीप साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल गिर पड़ी, जिसके वजह से उसके सिर में काफी गंभीर चोट लग गयी और बेहोश हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >