सौहार्द की शानदार परंपरा कायम रहेगी : एसडीओ

बक्सर : शहर में मुहर्रम, बकरीद एवं दुर्गापूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई. अध्यक्षता करते हुए सदर एसडीओ गौतम कुमार ने कहा कि शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी पर्व-त्यौहार मनाये जाने की स्वस्थ परंपरा है. इसमें हमारा सम्मिलित प्रयास रहेगा कि यह परंपरा टूटने नहीं पाये. […]

बक्सर : शहर में मुहर्रम, बकरीद एवं दुर्गापूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई. अध्यक्षता करते हुए सदर एसडीओ गौतम कुमार ने कहा कि शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी पर्व-त्यौहार मनाये जाने की स्वस्थ परंपरा है.
इसमें हमारा सम्मिलित प्रयास रहेगा कि यह परंपरा टूटने नहीं पाये. दुर्गापूजा और मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के प्रति हम सतर्क हैं, लेकिन बिना जन सहयोग के इसे सफल नहीं बनाया सकता है. एसडीओ ने कहा कि दुर्गापूजा को लेकर रात 10 बजे के बाद डीजे के बजाने पर प्रतिबंध लगाया जायेगा. वहीं, पंडालों को बनाने के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है. पंडालों को सड़क से दूर बनाने का निर्देश दिया गया है. पूजा पंडालों के मुख्य द्वार को 14 से 15 फुट चौड़ा बनाना होगा. वहीं, सड़क की दोनों तरफ ही लाइटिंग की व्यवस्था की जाये. सड़क के ऊपर कोई लाइटिंग नहीं की जायेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी आसानी से जा सके.
जरूरत पड़ने पर दोनों त्योहारों के अवसर पर जुलूस के साथ एंबुलेंस और चिकित्सा दल मौजूद रहेगा. साथ ही पानी का टैंकर भी उपलब्ध कराया जायेगा. इसके अलावा फायर ब्रिगेड वाहन 24 घंटे शहर थाने में तैनात रहेंगे. एसडीओ ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें. आम नागरिकों को गुमराह करनेवालों और असामाजिक तत्वों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा. मुहर्रम जुलूस के दरम्यान फुटपाथी दुकानदारों को पीछे हटाने का इंतजाम किया जाये. बैठक में मुहर्रम कमेटी और दुर्गापूजा समिति के प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों और अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >