बक्सर-कोचस मार्ग रहा घंटों जाम

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग स्थित चौसा पशु मेला के पास वाहनचालकों के द्वारा वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से सड़क के किनारे खड़ा कर दिये जाने के चलते चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर बुधवार को घंटों जाम लग गया. यादव मोड़ के पास लगनेवाले साप्ताहिक पशु मेले में मवेशियों को लानेवाले वाहनचालकों […]

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग स्थित चौसा पशु मेला के पास वाहनचालकों के द्वारा वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से सड़क के किनारे खड़ा कर दिये जाने के चलते चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर बुधवार को घंटों जाम लग गया. यादव मोड़ के पास लगनेवाले साप्ताहिक पशु मेले में मवेशियों को लानेवाले वाहनचालकों के द्वारा वाहनों को सड़क के दोनों किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ा कर दिया गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. गौरतलब हो कि हरेक बुधवार को पुलिस की निषकृयता के चलते पशु मेला के पास दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >