बक्सर : बिहार में बक्सर सदर के विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी से अपराधियों ने फोन कर सोमवार को एक करोड़ की रंगदारी मांगी. साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. कांग्रेस विधायक के मोबाइल पर 7406635402 नंबर से फोन कर रंगदारी मांगी गयी है. इसको लेकर सदर विधायक ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद विधायक ने अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है. एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
बिहार : बक्सर जिले के दो विधायकों से मांगी 1.55 करोड़ रंगदारी
बक्सर : बिहार में बक्सर सदर के विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी से अपराधियों ने फोन कर सोमवार को एक करोड़ की रंगदारी मांगी. साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. कांग्रेस विधायक के मोबाइल पर 7406635402 नंबर से फोन कर रंगदारी मांगी गयी है. इसको लेकर सदर विधायक […]

विधायक ददन से भी मांगे 55 लाख
चिट्ठी भेज कर डुमरांव के जदयू विधायक व पूर्व मंत्री ददन पहलवान से 55 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. इसकी सूचना विधायक ने जिले के एसपी और आला अधिकारियों को दी है. चिट्ठी में लिखा गया है कि विधायक 55 लाख रुपये दो, नहीं तो एके-47 से भून दिये जाओगे. अपराधियों ने पत्र के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं देने की बात कही है. पत्र में जिले के कुख्यात शेरू सिंह, बोतल महतो और चंदन मिश्रा के नामों का भी जिक्र है.