शिक्षक विरोधी नीति का विरोध

बिहारशरीफ : सरकार की शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा द्वारा स्थानीय अस्पताल चौक पर शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के […]

बिहारशरीफ : सरकार की शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा द्वारा स्थानीय अस्पताल चौक पर शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी का पुतला दहन किया.

पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज सूबे के लाखों नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष बदहाली और फटेहाली की जिंदगी जीने को मजबूर है. सरकार नियोजित शिक्षकों की दशा सुधारने के बजाय उन्हें ठगने का काम कर रहे हैं. शिशिर कुमार पांडेय एवं डॉ. विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि सरकार शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करने का नौटंकी बंद करें एवं उनकी दशा सुधारने का काम करें.
उन्होंने कहा कि तीन माह के अंदर सेवा शत्र की घोषणा करने का सरकारी वादा फेल हो चुका है. इससे शिक्षकों में हताशा है. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जितेंद्र कुमार सिंह एवं नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार सेवा शर्त की घोषणा शीघ्र करें, यही शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा. सरकार जल्द सेवा शर्त की घोषणा नहीं करते हैं तो नियोजित शिक्षक बाध्य होकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेंगे.
इस अवसर पर राणा रंजीत कुमार, राजीव रंजन, फणिभूषण कुमार, जितेंद्र कुमार विद्यार्थी, अनिल कुमार सिन्हा, राजनंदन पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >