मरीज की मौत के बाद पीएचसी में हंगामा

चौगाईं पीएचसी में जम कर हंगामा, भाग खड़े हुए चिकित्सक व कर्मचारी पुलिस के पहुंचने के बाद शांत हुआ मामला चौगाईं : इलाज के अभाव में मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर पीएचसी में हंगामा किये, जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. मृतक के परिजनों के गुस्से को […]

चौगाईं पीएचसी में जम कर हंगामा, भाग खड़े हुए चिकित्सक व कर्मचारी

पुलिस के पहुंचने के बाद शांत हुआ मामला
चौगाईं : इलाज के अभाव में मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर पीएचसी में हंगामा किये, जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. मृतक के परिजनों के गुस्से को देखते हुए पीएचसी के चिकित्सक और कर्मचारी भाग खड़े हुए. काफी देर तक परिजन पीएचसी में बवाल काटते रहे. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसार नावानगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी विजय बहादुर साह को विषैले सांप ने डस लिया था,
जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी में लाया गया, जहां इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गयी. परिजनों का कहना था कि समय रहते मरीज का इलाज नहीं किया गया, जिस कारण उसकी मौत हो गयी.
इधर, मौत के बाद लोग आक्रोशित हो उठे और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएचसी में जमकर हंगामा किये. इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ विनोद सिंह ने बताया कि मरीज के शरीर पर सांप काटने के निशान नहीं मिले हैं. पहले से ही वो किसी रोग से ग्रसित था. हालत खराब होने पर सदर अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस मंगाया गया. इसके पहले ही परिजन मरीज को लेकर चले गये. इसी दौरान उनकी मौत हो गयी, जिसके बाद परिजनों ने जम कर पीएचसी में हंगामा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >