सिमरी : सिमरी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में मंगलवार की रात करेंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी. मृतक पांडेयपुर गांव निवासी शशिकांत पासवान का पुत्र हिमांशु कुमार है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात शशिकांत पासवान के घर के पीछे गली में बिजली का तार टूट कर गिरा था. विद्युत कंपनी की लापरवाही के कारण तार में करेंट प्रवाहित हो रहा था. इस बीच हिमांशु शौच करने के लिए घर से बाहर निकला,
तभी तार की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा. इसे देख आसपास के लोग पहुंचे और लाइन कटवाया गया. उसके बाद हिमांशु को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि जिले में करेंट की चपेट में आकर मरनेवालों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है. मंगलवार की सुबह भी केसठ गांव में एक किसान की मौत हो गयी थी.
