पहले किया दुष्कर्म, अब दे रहा केस उठाने की धमकी

केस उठाने से मना करने पर पीड़िता के परिजनों को पीटा आरोपितों ने कहा, पानी गिराने को लेकर हुई मारपीट ब्रह्मपुर : दबंगों ने पहले तो एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किया और अब केस उठाने की धमकी दे रहे हैं. इससे इनकार करने पर दबंगों द्वारा बुधवार को पीड़ित युवती के परिजनों के […]

केस उठाने से मना करने पर पीड़िता के परिजनों को पीटा

आरोपितों ने कहा, पानी गिराने को लेकर हुई मारपीट
ब्रह्मपुर : दबंगों ने पहले तो एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किया और अब केस उठाने की धमकी दे रहे हैं. इससे इनकार करने पर दबंगों द्वारा बुधवार को पीड़ित युवती के परिजनों के साथ मारपीट भी की गयी. यह मामला ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एकडार गांव में हुई. इसको लेकर युवती के परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी गयी है. पुलिस के अनुसार दो साल पहले एकडार गांव निवासी ददन यादव द्वारा अपने पड़ोस में रहनेवाली दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था. इस मामले को लेकर महिला थाने में ददन यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
उसके बाद से ही आरोपितों द्वारा केस उठाने की धमकी दी जा रही है. युवती के परिजनों ने बताया कि केस उठाने को लेकर ददन यादव द्वारा बार-बार धमकी दी जा रही है. कहा जा रहा है कि केस उठा लो, नहीं तो बहुत बुरा परिणाम होगा़ इसी बात को लेकर बुधवार को ददन यादव उसके घर आ धमके और मारपीट की. इधर, ददन यादव के परिजनों का कहना है कि बरसात का पानी छत से गिराने को लेकर ललन साह, शंकर साह, एवं टूनटून साह ने मारपीट की है. इसमें ददन यादव का सिर फट गया है. इस मामले से लिखित आवेदन देकर पुलिस को अवगत करा दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है. उसके बाद उचित कार्रवाई की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >