बाइक सवार को जीप ने मारी टक्कर, रेफर

डुमरांव़ : बिक्रमगंज-डुमरांव स्टेट हाइवे पर स्थित डुमरेजनी मुख्य द्वार के समीप बुधवार की शाम जीप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान एकौनी गांव निवासी पूर्व मुखिया कन्हैया चंद पुत्र अरविंद चंद के रूप में की गयी. उसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया […]

डुमरांव़ : बिक्रमगंज-डुमरांव स्टेट हाइवे पर स्थित डुमरेजनी मुख्य द्वार के समीप बुधवार की शाम जीप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान एकौनी गांव निवासी पूर्व मुखिया कन्हैया चंद पुत्र अरविंद चंद के रूप में की गयी. उसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार एकौनी गांव निवासी अरविंद चंद को पटना जाना था. इसके लिए वह बाइक पर सवार होकर ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहा था. इस बीच डुमरेजनी द्वार के समीप जीप ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी. हादसे के बाद चालक जीप लेकर भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >