डायरिया से वृद्ध महिला की मौत

बक्सर : बाढ़ का पानी घटने के साथ ही डायरिया समेत अन्य संक्रमण बीमारियों का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, जिससे लोग बीमारी के भय से सशंकित हैं. बुधवार की सुबह वृद्ध महिला की मौत भी सदर अस्पताल में हो गयी़ साथ ही इलाज के लिए नदांव से डायरिया से गंभीर रूप से पीड़ित बच्ची […]

बक्सर : बाढ़ का पानी घटने के साथ ही डायरिया समेत अन्य संक्रमण बीमारियों का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, जिससे लोग बीमारी के भय से सशंकित हैं. बुधवार की सुबह वृद्ध महिला की मौत भी सदर अस्पताल में हो गयी़ साथ ही इलाज के लिए नदांव से डायरिया से गंभीर रूप से पीड़ित बच्ची को चिकित्सकों ने काफी प्रयास के बाद कंट्रोल किया. जानकारी के मुताबिक सुबह डायरिया से पीड़ित एक बूढ़ी महिला को सदर अस्पताल इलाज में इलाज के लिए लाया गया़ गंभीर रूप से पीड़ित वृद्ध महिला को चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद नहीं बचाया जा सका़

वहीं, नदांव से रिया कुमारी नामक पांच वर्षीया बच्ची, जो डायरिया से गंभीर रूप से पीड़ित थी को सदर अस्पताल इलाज के लिए परिजनों ने लाया़ गंभीर स्थिति के बावजूद चिकित्सकों ने इलाज कर स्थिति को नियंत्रित किया़ चिकित्सक आरबी श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची को कमजोरी की वजह से श्वास लेने में भी परेशानी हो रही थी अब उसकी स्थिति नियंत्रित है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >