कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं खुजली से पीड़ित

सदर अस्पताल में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का इलाज करते डॉक्टर. बक्सर : कस्तूरबा आवासीय मध्य विद्यालय में रह रही छात्राओं के व्यवस्था पर हाॅस्टल प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं है. एक साथ दर्जन भर से ज्यादा छात्राओं को खुजली जैसी बीमारी से पीड़ित हो जाना हाॅस्टल की मिलने सुविधा पर ही सवाल खड़ा कर […]

सदर अस्पताल में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का इलाज करते डॉक्टर.

बक्सर : कस्तूरबा आवासीय मध्य विद्यालय में रह रही छात्राओं के व्यवस्था पर हाॅस्टल प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं है. एक साथ दर्जन भर से ज्यादा छात्राओं को खुजली जैसी बीमारी से पीड़ित हो जाना हाॅस्टल की मिलने सुविधा पर ही सवाल खड़ा कर दिया है़ यह बीमारी छात्राओं के बेड व आसपास गंदगी रहने तथा हाॅस्टल में रहनेवाली छात्राओं की सफाई की कमी से इस तरह की बीमारी फैलती है़
जानकारी के अनुसार कस्तूरबा आवासीय मध्य विद्यालय से दर्जन भर छात्राएं अपनी इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंची़ इलाज कराने पहुंची छात्राओं ने बताया कि सभी को खुजली की बीमारी है, जिसके इलाज के लिए सदर अस्पताल में आये हैं. वहीं, छात्राओं का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की बीमारी गंदगी में रहने के कारण होती है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >