सोहिला गांव के समीप नहर में मिला युवती का शव

सड़े होने के कारण शव की नहीं हो सकी पहचान मृतका की पहचान व छानबीन में जुटी पुलिस चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र सोहिला गांव के समीप नहर में मंगलवार को एक युवती का शव बरामद किया गया. शव पूरी तरह से सड़-गल गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी. इधर, युवती का शव […]

सड़े होने के कारण शव की नहीं हो सकी पहचान

मृतका की पहचान व छानबीन में जुटी पुलिस
चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र सोहिला गांव के समीप नहर में मंगलवार को एक युवती का शव बरामद किया गया. शव पूरी तरह से सड़-गल गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी. इधर, युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गयी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. युवती के मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
हुआ यह कि मंगलवार की सुबह सोहिला गांव के कुछ लोग नहर की ओर गए थे. उनकी नजर नहर में उतराती एक युवती के शव पर पड़ी. इसकी सूचना पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि शव छह से सात दिन पुराना लग रहा है.
इससे पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >