मांगों को लेकर रोड मार्च करतीं रसोइया संघ की महिलाएं.
बक्सर : राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वावधान में डीएम कार्यालय के समक्ष मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया गया. इस दौरान प्रदर्शन भी किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत किला मैदान से रैली निकाल कर की गयी. रैली में अपने हाथों में छोलनी, छनौटा व झाडू़ लेकर कतारबद्ध होकर सरकार विरोधी नारे लगा रही थी़ एक-दो हजार में दम नहीं दस हजार से कम नहीं. रसोइयों का मानदेय बारह माह का लागू करें.
ऑनलाइन निजी खाते में भुगतान करें. रैली मॉडल थाना से होकर ज्योति चौक, अंबेडकर चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची़ जहां यह रैली आम सभा में तब्दील हो गयी़ सभा को संबोधित करते हुए महासचिव राम कृपाल ने कहा कि मध्याहन भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है़ कार्यक्रम में जिले से आयी सैकडों की संख्या में रसोइयां बनाने वाली महिलाएं शामिल थी़ं रैली के कारण समाहरणालय रोड, स्टेशन रोड पूरी तरह से जाम हो गया था़ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी़ बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सरकार इनकी समस्याओं पर विचार नहीं कर रही है़ और इनका जान बूझ कर शोषण कर रही है़ इनका मानदेय ऊंट के मुंह में जीरा के समान है
तथा रसोइयां के रूप में काम करने वाली अत्यंत गरीब परिवार से संबंध रखती है़ यदि सरकार इनकी समस्या दूर नहीं करती है तो 26 सितंबर को पूरे बिहार की रसोइयां गर्दनीबाग पटना में धरना प्रदर्शन व विरोध करेगी़ धरना का नेतृत्व संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव राम कृपाल ने किया.
मौके पर लाल बिहारी यादव, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी, रीता देवी, खुदैजा खातून, कंचन कुंवर, अरविंद कुमार, सीता देवी ने सभा को संबोधित किया़
