पीएम आवास योजना की सूची हुई प्रकाशित

केसठ : प्रखंड के मनरेगा कार्यालय के सभागार में सोमवार को केसठ पंचायत के गरीब परिवार के लाभुकों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया. आमसभा की अध्यक्षता केसठ पंचायत के मुखिया धनंजय कुमार ने की. आमसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना का भौतिक सत्यापन कर सार्वजनिक रूप से […]

केसठ : प्रखंड के मनरेगा कार्यालय के सभागार में सोमवार को केसठ पंचायत के गरीब परिवार के लाभुकों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया. आमसभा की अध्यक्षता केसठ पंचायत के मुखिया धनंजय कुमार ने की. आमसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना का भौतिक सत्यापन कर सार्वजनिक रूप से सूची का प्रकाशन किया गया, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति की. जिसे मुखिया ने ठीक कर सही लाभुकों का ही नाम दर्ज करने का आश्वासन दिया. इसके अलावे सूची में नाम दर्ज होने से वंचित लोगों ने भी नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया.

मौके पर प्रधानमंत्री आवास सहायक मौजूद आलम, राजकुमार, कृष्णदेव यादव, उप मुखिया संतोष तुरहा, पंचायत रोजगार सेवक अनिल कुमार आदि मौजूद थे.

13 का हुआ बंध्याकरण : इटाढ़ी. स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी डां श्रीनिवास उपाध्याय की देख-रेख में 13 महिलाओं का सफल आॅपरेशन किया गया.इस मौके पर सुजांति कुमारी, सुलेखा व कनक कुमारी एएनएम सहित ऋषि मिश्रा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >